
जौनपुर। जिले के थाना मछलीशहर क्षेत्र के मुजार में बुधवार की देर रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर असलहे से फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। थाना क्षेत्र के रहने वाले निवासी टेंट हाउस संचालक के भतीजे धीरज यादव को बुधवार की रात फोन कर उसे उसके घर से बुलाया और गोली मारकर फरार हो गए थें। चीख पुकार सुनकर वहां पहुंचें लोगों की मदद से पुलिस ने घायल युवक कों इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां पर डाॅक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए इलाज के लिए बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया।


इस मामले में घायल युवक के परिवार वालों ने क्षेत्र के राजा पासी व उसके कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने गोली मार हत्या का प्रयास कर मामले की जांच में जुट गई थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी राजा पासी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उन बदमाश युवकों के पास से उन असलहे को पुलिस ने बरामद किया, जिससे वह युवक पर फायरिंग किया था। फिल्हाल बदमाशों की गोली से घायल युवक धीरज यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिल्हाल घटना को किस मकसद से बदमाशों ने अंजाम दिया, इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस पुछताछ में जुटी हुई है।
Author: fastblitz24



