Fastblitz 24

दरोगा की महिला के साथ अभद्रता की पुरानी विडियों वायरल

 

जौनपुर। जिले के सराख्वाजा थाने में तैनात रहे एक दरोगा की महिला के साथ अभद्रता करने की पुरानी विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फिल्हाल पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी हुई है। खबरों के माध्यम से जानकारी किया तो यह मामला बीते 17 जून का है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार गांव निवासी एक वृद्ध महिला कलावती देवी के साथ अभद्रता करते हुए 17 जून को वहीं तैनात दरोर्गा मंशाराम गुप्ता ने उनके नाती को गोली मारकर एनकांउटर करने की धमकी दिया था। इस घटना का विडियों व फोटो भी वायरल सोशल मीडिया और तमाम चैनलों पर खबर के माध्यम से वायरल हुआ था, जिसकी सब ने निंदा की। खबरों के अनुसार मामला जमीनी विवाद का था।

कोठवार गांव निवासी विशाल यादव के माता पिता का निधन होने के बाद उसे उसकी नानी ने पाल पोषकर बड़ा किया। वह अपनी वृद्ध ने के साथ रहता था। इस जमीनी मामले को लेकर दूसरा पक्ष न्यायालय में चल रहे विचाराधीन मामले में निर्माण कार्य करके कब्जा करना चाह रहा था। विशाल और उसकी नानी ने इसका विरोध करके निर्माण कार्य रोका दिया था। 17 जून को तैनात दारोगा मंशाराम गुप्ता पुलिस टीम और राजस्व टीम के साथ पहुंचकर वृद्ध महिला को जबरन कब्जा कराने के लिए धमकाते हुए उनके नाती विशाल को एनकांउटर की धमकी देने लगें थें।

उस दरौन लाचार डरी हुई वृद्ध महिला कलादेवी दरोगा के सामने काफी गिड़गिड़ाई भी थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए एसआई को निलंबित कर दिया था। इस पुराने मामले को लेकर बुधवार 27 नवंबर को सोशल मीडिया पर विडियों वायरल हो गई। जिसके बाद पुलिस जांच में भी जुट गई। हालांकि सर्च करने पर वृद्ध महिला को धमकाने का यह मामला 17 जून 2025 यानी 5 महीने पुुराना बताया गया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज