Fastblitz 24

अज्ञात महिला की लाश मिली खून से लथपथ लाश

 

जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र के पकड़ी चौराहे के निकट एक अज्ञात महिला की लाश पुलिस ने खून से लथपथ अवस्था में बरामद किया है। घटना सोमवार रात लगभग 10:30 बजे की है। थानाध्यक्ष बक्सा लक्ष्मण विक्रम सिंह को सूचना मिली कि उक्त स्थान पर एक महिला की लाश जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष है वह सड़क पर पड़ी हुई है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। थाना अध्यक्ष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त महिला किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आज जाने के कारण उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने लाश को काफी देर तक पहचान करने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया है। यह बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो पाएगी की महिला की मृत्यु किस तरह हुई है। महिला हरे रंग की साड़ी और स्वेटर पहने हुए हैं।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज