Fastblitz 24

भैंस बांधने को लेकर चार महिलाओं ने एक महिला को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत

 

जौनपुर। थाना पावारा क्षेत्र के ग्राम टिकरा में भैंस बांधने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढा कि एक पक्ष की तरफ से चार महिलाओं ने मिलकर एक महिला पर एक साथ हमला करके उसे बेरहमी से मार पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। इसी थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरा निवासी महिला के पुत्र राजकुमार पुत्र राजपति चौहान ने पुलिस को तहरीर देते हुए चार महिलाओं पर आरोप लगाया कि सोमवार के दिन पड़ोस की ही कमला पत्नी रामजी, मेनका पत्नी स्व विनोद, प्रियंका पत्नी दिनेश ने मिलकर मेरी मां को भैंस बांधने को लेकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

जानकारी मिलने पर परिजनों ने घायल महिला को उपचार के लिए इलाज के लिए एक अस्पताल ले गयें जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही पहुंची पुलिस ने महिला की लाश को अपने कब्जे में लेकर मौर्चरी हाऊस भेजवा दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर महिला को पिटने के मामले में चार महिलाओं को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ में जुट गई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज