जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र की बसीरपुर गांव में एक व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। उक्त गांव निवासी अरुण कुमार निषाद उम्र लगभग 32 वर्ष पुत्र स्वर्गी पन्ना लाल निषाद की लाश सोमवार के साथ लगभग 8 बजे के घर के ही अंदर गमछे से लटकती हुई देखी गई। जैसे ही यह खबर ग्रामीणों को लगी बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना को लेकर जितना मुंह उतनी बातें कहीं जा रही है। वैसे इन दिनों जनपद में आत्महत्या करने की घटनाएं बड़ी ही तेजी से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

Author: fastblitz24



