जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र के पकड़ी चौराहे के निकट के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौके पर मौत गई जो की बक्सा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ की रहने वाली थी जिसका नाम गुड़िया 50 वर्ष पत्नी होरीलाल प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह लगभग 7 बजे गुड़िया अपने बड़े बेटे के ससुराल भदोही नई बाजार गई थी किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए कार्यक्रम खत्म होने के बाद रात 8 बजे भदोही से चली जो कि अपने घर नहीं पहुंची परिवार वालों ने रात भर खोजा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला परिवार वालों ने आज सुबह जिला अस्पताल में जाकर पता किया तो एक अज्ञात महिला की लाश बताई गई जिन्होंने लाश की पहचान कर ली लाश की पुष्टि होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया बक्सा पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Author: fastblitz24



