Fastblitz 24

पत्नी से परेशान हूं का नोटिस लिखकर युवक ने दी जान, एक लाख रूपयें मांगने का भी आरोप

 

जौनपुर। जिले के अटहनू लहंगपुर गांव के पास वाराणसी जफराबाद रेलवे लाइन पर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूंदकर अपनी जान दे दी है। बीते 11 दिसंबर गुरूवार के दिन एक कंचन यादव नामक युवक ने अपनी पत्नी और उसके घर वालों से परेशान होने की बात एक कागज पर लिखकर ट्रेन के आगे कूंद गया, जिससे युवक की मौत हो गई। सुसाइड नोट में युवक का आरोप है कि मैं अपनी पत्नी और ससुराल वालों से परेशान हूं,, मेरी पत्नी प्रियंका और उसके पिता विजय यादव के साथ साथ अन्य लोग उसे काफी दिनों से प्रताड़ित कर रहे थे, इस लिए वह मजबूर होकर आत्महत्या करने जा रहा हूं।

मिले हुए नोटिस में मृतक ने उन लोगों पर एक लाख रुपये मांगने की भी बताया है। मृतक के पिता मुखई यादव ने बातचीत के दौरान बताया कि, शुक्रवार को उनके घर पर कंचन के ससुराल वाले आएं और गाली गलौच देते हुए धमकी दी, जिससे क्षुब्ध होकर उसने वाराणसी.जफराबाद रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने इस मामले में मृतक युवक की पत्नी प्रियंका यादव और उसके पिता समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस आत्महत्या के मामले में जलालपुर प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे ने बताया कि मृतक कंचन अपनी पत्नी और ससुराल वालों से काफी परेशान था, इसलिए उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। फिल्हाल पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज