जौनपुर। थाना मछलीशहर क्षेत्र में जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने मामले में एक नाबालिग युवक समेत इसमें शामिल चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने घटना में प्रयोग किए गए अवैध असलहे समेत चोरी की तीन मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस जानकारी के अनुसार थाना मछलीशहर क्षेत्र के सादिकगंज निवासी अभय जायसवाल उर्फ सुरज पुत्र नगर पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने तहरीर देते हुए बताया कि बीते 23 फरवरी की सुबह उसके उपर जान से मारने के नियत से तीन फायरिंग की गई थी। घर के अन्दर रहे व्यक्ति के पेट में तीनो गोली लगने की बात भी पुलिस ने बताया है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों की तलाश में जुट गई थी।

इस फायरिंग के मामले में एसओजी गामा टीम प्रभारी और उप निरीक्षक तरुण श्रीवास्तव मय की टीम के मुखबिर की सूचना पर निर्देश सिह उर्फ जुम्मन उम्र करीब 24 वर्ष, हिमांशू मिश्रा उर्फ छोटू उम्र 23 वर्ष, कुशल मिश्रा और रूद्र प्रताप यादव उम्र 16 वर्ष को कोटवाँ पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गयें चारों आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल व जिन्दा कारतुस और घटना में प्रयोग की गई तीन मोटर साइकिल को बरामद कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।


पुलिस के पूछताछ करने पर हिमांशू मिश्रा उर्फ छोटू ने बताया कि इसी वर्ष माह फरवरी मे मै और निर्देश सिंह मछलीशहर कस्बा के चेयरमैन संजय जायसवाल के घर पर भोर के समय फायर करने के उपरान्त पकडे जाने के डर से भाग गये थे, मैने ही पिस्टल से दो फायर किया था। आगे हिमांशू ने बताया कि निर्देश सिंह अपने भाई नमन सिंह से जेल मे मिलने जिला कारागार जाता था जहाँ पर मछलीशहर के चेयरमैन संजय जायसवाल भी जेल मे बन्द थे, तो नमन ने अपने भाई निर्देश सिंह से कहा कि मछलीशहर के चेयरमैन संजय जायसवाल ने कहा कि मेरे घर पर फायर करा दो इसके लिए एक लाख रुपये दूगाँ तब नमन के भाई निर्देश ने मुझे बताया कि चेयरमैन संजय जायसवाल के घर पर फायर करना है इसके लिए चेयरमैन ने एक लाख रुपया देने को कहा है।
यदि हम फायर करते है तो एक लाख रुपया मिल जायेगा। इन्ही के रुपयो के लालच में हिमांशू और निर्देश सिंह ने चेयरमैन संजय जायसवाल के घर पर फायर करने का प्लान बनाते हुए उनके घर पर जाकर पिस्टल से फायर कर दिया। तत्पश्चात निर्देश सिंह से पूछे जाने पर बताया कि मै जब अपने भाई नमन सिंह से मिलने जेल गया था, जहाँ पर संजय जायसवाल ने मेरे भाई नमन सिंह से अपने घर पर फायर कराने के लिए एक लाख रुपया देने की बात कही थी, तब मै भाई के कहने पर व पैसो के लालच मे मै हिमांशु मिश्रा मिलकर प्लान बनाया। घटना के दिन मै मोटर साइकिल चलाकर चेयरमैन के घर पहुचे व मेरे पीछे बैठे हिमांशू मिश्रा ने पिस्टल से फायर किया था। उन्होंने बताया कि हम लोग आपस मे मिलकर चोरी की घटनाओ को अंजाम देते है।
Author: fastblitz24



