Fastblitz 24

गिट्टी लदी तेज रफ्तार ट्रेलर सड़क पर पलटी

 

जौनपुर। जिले के गौराबादशाहपुर बाईपास के पास रविवार की सुबह गिट्टी लदा तेज रफ्तार ट्रेलर तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रेलर के पलटने से उस पर लदी हुई गिट्टी सड़क पर बिखर गई। इस घटना के बाद से कुछ देर वाहनों को जाम में फसना पड़ गया। इस घटना के बाद चालक और खलासी बाल बाल बच गयें हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को वहां से हटवा कर सड़क को जाम मुक्त कराया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love