Fastblitz 24

महिला शिक्षक ने बदमाशों पर लगाया छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीटने का आरोप, सोने का चैन छीनने का भी आरोप

 

जौनपुर। जिले के थाना सिकरारा क्षेत्र के मलसील ग्राम सभा में एक महिला शिक्षक ने करीब 7 से 8 की संख्या में आए बाइक सवार बदमाशों पर छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। महिला शिक्षक का आरोप है कि बदमाशों ने रास्ते में उन्हें जाते समय छेड़ना शुरू कर दिया था। महिला शिक्षक पूजा तिवारी थाना महराजगंज के ग्राम उड़वा पोस्ट उमरी कला की मूल निवासी है। जो अब सिकरारा क्षेत्र के मलसील में रहती हैं और क्षेत्र के ही जमुआं में आर्दश इंटर कालेज चलाती हैं। महिला शिक्षक प्रर्थाना पत्र के माध्यम से थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाते हुए उन बदमाशों पर आरोप लगाया है कि शुक्रवार की रात करीब 9 बजे मै अपने रूम पर जा रही थी कि उसी समय बाइक पर सवार 7 से 8 की संख्या में वहां बदमाश पहुंचें और छेड़छाड़ शुरू कर दिया। छेड़खानी का विरोध करने पर वहां मौजूद बदमाशों ने विडियों बनाते ही महिला के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट करने लगें। घटना विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला शिक्षक पूजा तिवारी का यह भी आरोप है कि मै जब किसी तरह जान बचाकर भगाने का प्रयास करते हुए घर तक पहुंची तो बदमाश वहां पहुंचे और मारपीट करते हुए विडियों डिलीट करने की धमकी देते हुए 10 ग्राम सोने की चैन छीनकर वहां से फरार हो गयें हैं। जाते जाते बदमाशों ने विडियों और फोटो को डिलिट न करने पर फिर से मारने की धमकी देते हुए चले गयें। घटना के बाद महिला शिक्षक ने डायल 112 की पुलिस को दे दी। महिला शिक्षक का बयान सुनने के बाद पुलिस वहां से चली गई। बदमाशों के खौफ से शिक्षिका ने थानाध्यक्ष से अब तक कार्यवाही न होने पर न्याय की गुहार लगाई है। फिल्हाल इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love