जौनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में जनपद के कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से दी है। अजय राय ने कहा कि पार्टी की विचारधारा में विश्वास जताते हुए जौनपुर के सम्मानित साथियों ने कांग्रेस परिवार की सदस्यता ग्रहण है। उसी दौरान कांग्रेसजनों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों को बधाई दी है।

Author: fastblitz24


