Fastblitz 24

भारत और बांग्लादेश संबंध कैसे सबसे खराब दौर में पहुंचे

ढाका. अगस्त 2024 में बांग्लादेश की सत्ता से शेख हसीना को हटाए जाने के बाद ही नई दिल्ली और ढाका के संबंध तनावपूर्ण रहे हैं, लेकिन हाल के दिनों में यह और खराब होकर बुरे स्तर पर पहुंच गए हैं। मंगलवार को नए घटनाक्रम में बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार ने ढाका में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब किया। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने वर्मा के सामने नई दिल्ली और दूसरे शहरों में बांग्लादेश के मिशनों के बाहर प्रदर्शन का मुद्दा उठाया और सुरक्षा का अनुरोध किया। इसके एक दिन पहले सोमवार को ढाका ने नई दिल्ली में अपने उच्चायोग और त्रिपुरा में स्थित मिशन में वीजा सेवाओं को निलंबित कर दिया था।

भारत और बांग्लादेश में हालिया तनाव की गंभीरता को इससे समझा जा सकता है कि यूनुस सरकार ने पिछले 10 दिनों में दो बार भारतीय राजदूत को तलब किया है। भारत का पूर्वी पड़ोसी बांग्लादेश हाल ही में फैली अशांति के बाद तनाव से गुजर रहा है, जो इंकलाब मंच के नेता शरीफ उस्मानी हादी की मौत के बाद शुरू हुई थी। पिछले गुरुवार रात को शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान ढाका में भारी हिंसा हुई थी। इस दौरान खुलना में भारतीय दूतावास के बाहर प्रदर्शन हुए थे और पथराव किया गया था।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज