Fastblitz 24

हाईवे पर अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, एक की मौत दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल

 

जौनपुर। जिले के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह की सुबह हाईवे पर अनियंत्रित होकर एक कार खाई में जाकर जाकर एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। ये हादसा सिंगरामउ के साढ़ापुर गांव के पास फोरलेन हाइवे पर सोमवार की सुबह करीब 10 बजे हुआ है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं दूसरे घायल व्यक्ति को बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेज दिया। इस हादसे के मामले में थाना प्रभारी सैयद हुसैन मुन्तजर ने बताया कि मृतक की पहचान बाराबंकी जिले के नवाबगंज निवासी 45 साल के नसीरुद्दीन सिद्दकी पुत्र सलरूद्दीन के रूप में हुई है। वह अपने साथी वसीम अहमद के साथ ऑल्टो कार से जौनपुर जा रहे थे। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज