जौनपुर। थाना सरायख्वजा क्षेत्र के कौड़िया गांव में एक युवक की अवैध असलहे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर हो रही है। आरोप है कि युवक अवैध असलहे के साथ फोटो अपनी सोशल मीडिया पर वायरल करके क्षेत्र में दबदबा बनाने का प्रयास कर रहा है। असलहे के साथ वायरल फोटो वाले इस युवक की पहचान सूर्यांश यादव उर्फ लक्की पुत्र अरविंद यादव के रूप में हुई है। फिल्हाल इस मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है।

Author: fastblitz24

