जौनपुर। थाना मडियाहूँ की पुलिस टीम ने बीते दस दिनों पहले महिला के गले से सोने की चैन छीनकर फरार चल रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बीते 28 दिसंबर को पीड़ित महिला ने गले से सोने की चैन छीनकर ले जाने के मामले में तहरीर के आधर पर थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने 10 दिन बाद चैन छीनने के मामले का खुलासा करते हुए ताज मोहम्मद पुत्र मो उरमान निवासी तेजगढ थाना बरसठी और शुभम सेठ उर्फ बच्चा सेठ पुत्र गुलाब सेठ निवासी इदगाह रोड पश्चिम थाना मडियाहूँ को मुखबीर की सूचना ददरा बाईपास से समय करीब 11ण्20 बजे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से महिला के गले से छीनी गई चैन के बेचे हुए कुल नौ हजार आठ सौ रूपये व एक काले कलर की पल्सर मोटर साईकिल को बरामद कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Author: fastblitz24

