Fastblitz 24

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

 

जौनपुर। जिले के चंदवक थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरापुर मचहटी गांव में बुधवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका के पिता ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसारए मृतका की पहचान 24 वर्षीय अफसाना के रूप में हुई है। अफसाना का विवाह 10 नवंबर 2018 को हीरापुर मचहटी गांव निवासी सलमान पुत्र अजीम के साथ हुआ था। परिजनों के अनुसारए शादी के कुछ समय बाद से ही अफसाना को ससुराल में दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा।

घटना की सूचना मिलने पर केराकत थाना क्षेत्र के सिहौली गांव निवासी अफसाना के पिता सलामुद्दीन चंदवक थाने पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष की ओर से लगातार चार पहिया वाहनए दो लाख रुपये नकद और एक सोने की सिकड़ी की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर अफसाना को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता थाए साथ ही जान से मारने की धमकियां भी दी जाती थीं। बताया गया कि मृतका का तीन वर्षीय बेटा असद भी हैए जो अब मां के साए से वंचित हो गया है। इस घटना के बाद मायके पक्ष का रो.रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई में जुटी हुई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज