Fastblitz 24

ट्रैफिक को लेकर हुई कहासुनी के बीच युवक ने पुलिस के जवान को जमकर पीटा

 

जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के चौकी सरायपोख्ता के पास नखास बाजार में एक दबंग युवक पुलिस के जवान को जमकर बीच चैराहे पर पीटते नजर आया है। जिसकी विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मामला गुरूवार की शाम करीब 6 बजे का है। नगर के ओलंदगंज चैराहे पर ट्रैफिक को लेकर एक ट्रैफिक पुलिस के जवान ने युवक को समझाने का प्रयास कर रहा था कि उसी समय मनबढ युवक ने ट्रैफिक पुलिस के जवान को बेरहमी से मारना पीटना शुरू कर दिया।

अज्ञात दबंग युवक ने कहासुनी के बीच पहले ट्रैफिक पुलिस के जवान का काॅलर पकड़ लिया और फिर वहीं गाली गलौज देते हुए बेरहमी से मारना पीटना शुरू कर दिया। युवक बीच सड़क पर पुलिस से घंटो तक भीड़ा रहा, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। युवक के पुलिस को पीटता देखकर लोगों की भीड़ देखने के लिए खड़ी हो गई। पुलिस के जवान के साथ मारपीट की घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची डायल 112 की पुलिस के जवानों ने युवक को हटाने का प्रयास किया तो वह उन्हें भी धक्का देते हुए ट्रैफिक पुलिस के जवान को पीटता चला गया।

हैरानी की बात ये है कि बीच सड़क पर एक ट्रैफिक के पुलिस जवान को दबंग पीटता रहता है और वहां मौजूद पुलिस के अन्य जवान एक आम जनता की तरह मारते हुए युवक को हटवाने का प्रयास कर रहें थें। लंबे चले इस बवाल के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर अपने साथ थाने लेकर चली गई। इस घटना की जानकारी खबर के माध्यम से जब जिले के पुलिस अधीक्षक को लगी तो उनके द्वारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को जांच के निर्देशित किया गया है। मनबढ युवक ने आंखिर किसके बलबूते पर पुलिस के जवान को बिन किसी खौफ के मारना पीटना शुरू किया कि उसे पुलिस प्रशासन का कोई डर नहीं था। फिल्हाल पुलिस के जवान को पीटने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

(Danish Hasan) 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज