जौनपुर। जिले के केराकत की रहने वाली 12वीं की छात्रा ज़ीनत शेख वीर गाथा प्रोजेक्ट 5.0 की राष्ट्रीय विजेता सूची में चयनित हुईं हैं। ज़ीनत शेख को गणतंत्र दिवस परेड 2026 में कर्तव्य पथ पर विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने का अवसर मिलने की बात भी सामने आई है। इस बारे में बातचीत के दौरान जी़नत शेख ने बताया कि मैं केराकत क्षेत्र के एसडी पब्लिक स्कूल में 12वीं की छात्रा हूं। आगे उन्होंने बताया कि मैने वीर गाथा प्रोजेक्ट 5.0 जो सीबीएसई बोर्ड दिल्ली द्वारा 2021 से आयोजित होता आ रहा है, जिसका आयोजन रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय संयुक्त रूप से भारत सरकार द्वारा आयोजित होता है। जी़नत से जब पूछा गया कि उनका चयन किस रूप में हुआ है, तो उन्होंने बताया कि मेरा चयन 2025 में राष्ट्रीय स्तर पर 100 बच्चों के बीच हुआ है। इसमें मैने काफी मेहनत की है। जी़नत से जब आगे पूछा गया कि इसका श्रेय आप किसको देना चाहतीं हैं,, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि सबसे पहले मैं अपने स्कूल के शिक्षकों को इसका श्रेय देना चाहती हूं, उसके बाद मेरे घर वालों को इसका श्रेय जाता है। वीर गाथा प्रोजेक्ट 5 प्वांट जी़रो की राष्ट्रीय विजेता सूची में चयनित होने से जीनत के परिवार और स्कूल में खुशी का महौल देखा जा रहा है। शिक्षकों और घर वालों ने इस मौके पर बधाई देते हुए अपना आर्शीवाद दिया है।

Author: fastblitz24



