जौनपुर। जिले में दूसरे दिन भी धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई है। दो दिन लगातार धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली है। बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले कोहरा के साथ चल रही ठंडी हवा ने लोगों की हालत खराब कर रखा था। हालांकि अब दो दिनों से सूर्योदय के साथ चमकदार धूप से मौसम थोड़ा गर्म है। जिले में रविवार की सुबह निकली धूप शनिवार की निकली हुई धूप से ज्यादा चमकदार नजर आई है।

Author: fastblitz24



