Fastblitz 24

बहुत समय पहले धोख दे चुके प्रेमी के लिए पम्मी ने अपने पति को छोड़ा

 

जौनपुर। जिले में बीते कुछ दिनों पहले पत्नी पम्मी की खुशी के लिए पति तन्जय प्रजापति ने उसके प्रेमी के साथ शादी करवा कर विदा कर दिया। अब इस मामले में कई नया खुलासा देखने को मिल रहा है। पत्नी और उसके प्रेमी से दोनों की अपनी मर्जी से शादी करवाने वाले पति ने शादी के बाद अपने पहले बयान में शादी करवाने का कारण हत्या के डर से बताया है।”

बेचारे पति ने बताया कि आज कल पत्नी अपने प्रेमी के लिए अपने ही पति की हत्या कर दे रहीं हैं। इसी डर से पति ने प्रेमी के पास जा चुकी पत्नी को उसके पति के साथ वापस बुलाकर उसकी शादी करवा दी। शादी का विडियों वायरल होने के बाद इस मामले की चर्चा जिले भर में ही नहीं बल्की देश से प्रदेश भर में हो रही है। दूसरे खुलासे में ये बात सामने आई है कि पम्मी को बहुत पहले उसके प्रेमी राजू ने धोखा दे दिया था। शादी के बाद पम्मी फिर से राजू के संपर्क में आ गई और धीरे धीरे दोनों के बीच बातचीत होने लगी। बता दें कि पम्मी का एक बेटा भी है।

पति तन्जय प्रजापति की शादी कुछ साल पहले पम्मी से हुई थी, लेकिन पम्मी का लगाव उसके पुराने प्रेमी राजू से बना रहा। एक दिन पति के बाहर जाने पर पम्मी अपने छोटे बेटे के साथ राजू के पास चली गई और पति को फोन कर अपने निर्णय से अवगत कराया। तन्जय ने स्थिति को समझने और संभालने की कोशिश किया। समझाने की भी कोशिश की लेकिन बेवफा पत्नी पम्मी अपने फैसले पर अड़ी रही। उसे ये तक समझ नहीं आया कि जो प्रेमी धोखा दे चुका है,, वो भला जिंदगी भर साथ निभा सकेगा। देखा जाए तो पत्नी के खुशी के लिए तन्जय ने अपनी खुशी को त्यागते हुए अपने सच्चे प्रेम का प्रमाण दिया। पत्नी के न मानने पर पति ने थक हार कर अपनी सहमति के साथ पम्मी का विवाह उसके धोखेबाज प्रेमी राजू से करा दिया।

पत्नी के गांव लौटने के बाद पति ने एक मंदिर में कुछ लोगों के बीच दोनों की शादी करवाने के बाद अपनी नम आखों के साथ उसे उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया। वायरल विडियों में देखा जा सकता है कि बेचारे पति के चेहरे पर किस कदर मायूसी छाई हुई है। दूसरी तरफ पत्नी भी शर्म के कारण अपने पूर्व पति से नजरे नहीं मिला पा रही है। पम्मी प्रेमी के मांग भरने पर सिर झुका कर कुछ देर रोती हुई भी नजर आई है। दिल को झकझोर देने वाली घटना से ये सिख लेनी चाहिए कि शादी से पहले चाहे लड़की हो या लड़का अगर पसंद न हो तो इंकार कर देना चाहिए। या फिर कहें कि अगर दोनों में से किसी एक भी प्रेमी प्रसंग का मामला चल रहा हो तो एक दूसरे से बातचीत करके समझौता कर लेना चाहिए।

हालांकि,, पम्मी का शादी से पहले अपने प्रेम प्रसंग की बात पति से छीपाना और शादी के बाद एक बच्चे की मां बनने के बाद भी प्रेमी से चोरी छीपे संपर्क में रहना पूरी तरीके से धोखेबाजी करना बताया जा रहा है। पम्मी ने अपने पूर्व पति तन्जय को बिन बताए छोड़कर प्रेमी के साथ शादी करके पति की जिंदगी बर्बाद करना चर्चे में है। ये मामला उत्तर प्रदेश राज्य के जिला जौनपुर मड़ियाहूं क्षेत्र का बताया जा रहा है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love