Fastblitz 24

चाइनीज मांझे की चपेट में आने से कटा डाॅक्टर का गला, दर्दनाक मौत

 

जौनपुर। जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटियां में बुधवार की दोपहर चाइनीज मांझे के चपेट में आने से बाइक सवार डाॅक्टर का गला बुरी तरह से कट गया। इस हादसे में डाॅक्टर की दर्दनाक मौत हो गई है। जिले में अब तक चाइनीज मांझे के कारण ये दूसरी दर्दनाक मौत का मामला देखने को मिला है। इससे पहले एक शिक्षक की भी चाइनीज मांझे की चपेट में आने से मौत हो गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के शेखजादा मोहल्ला के रहने वाले 25 वर्षीय डॉक्टर समीर हाशमी पुत्र मुकीम हाशमी अपनी बाइक से नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में मौजूद प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के पास चौराहे से बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे अपनी बाइक से वापस घर जा रहें थें कि उसी समय उनका गला मांझे की चपेट में आकर कट गया। गला कटने के बाद दर्द से कहराते हुए डाॅक्टर जमीन पर गिरकर छटपटाने लगें। गला कटने के कारण सड़क खून से लतपथ हो गई। हादसे के बाद जुटी भीड़ ने डाॅक्टर को इलाज के लिए आनन फानन में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिल्हाल जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज