जौनपुर। जिले में सेवलाइफ फाउंडेशन के सहयोग से जेडएफडी के तहत जौनपुर पुलिस द्वारा वैज्ञानिक दुर्घटना जांच व सक्रिय प्रवर्तन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन गया है। पुलिस बल को सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की वैज्ञानिक ढंग से जांच करने और दुर्घटना स्थलों से डेटा एकत्र करने हेतु प्रशिक्षित किया गया।

राजीव कृष्ण, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस, लखनऊ की प्राथमिकता व पीयूष मोर्डिया, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी के निर्देशन में डा कौस्तुभ पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने सेवलाइफ फाउंडेशन के सहयोग से रिजर्व पुलिस लाईन जौनपुर में कार्यशाला का आयोजन किया गया।


जिसमें क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह के देखरेख में उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यक्षमता को आधुनिक बनाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। सेवलाइफ फाउंडेशन के सहयोग से जौनपुर पुलिस के अधिकारियों और जवानों के लिए वैज्ञानिक दुर्घटना जांच और सक्रिय एवं दृश्य प्रवर्तन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की वैज्ञानिक ढंग से जांच करने और दुर्घटना स्थलों से डेटा एकत्र करने की बारीकियों से अवगत कराना है।
पुलिस कर्मियों को सिखाया गया कि कैसे आधुनिक उपकरणों और वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग करके सड़क दुर्घटनाओं के पीछे के असली कारणों ;जैसे सड़क इंजीनियरिंगए वाहन की स्थिति या मानवीय चूकद्ध का पता लगाया जा सकता है।
सड़कों पर पुलिस की उपस्थिति को अधिक प्रभावी और दृश्यमान बनाने की रणनीतियों पर चर्चा की गईए ताकि यातायात नियमों का उल्लंघन कम हो और जनहानि को रोका जा सके।
कार्यशाला के दौरान पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से दुर्घटनाओं की जांच न केवल अपराधियों को सजा दिलाने में मदद करेगी, बल्कि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस रणनीति बनाने में भी सहायक होगी। सेवलाइफ फाउंडेशन के विशेषज्ञों ने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से जांच की नई तकनीकों को साझा किया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभाग और थानों के पुलिसकर्मीध्यातायात विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
Author: fastblitz24



