जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव में बीते 18 जनवरी को एक युवक को बदमाशों ने मारपीट कर बेहोश करने के बाद धारदार हथियार से उसका पैर का पंजा काट दिया। रविवार की सुबह उसी जगह कटा पंजा मिलने पर युवक ने इसकी जानकारी घर वालों को दे दी। खलीलपुर गांव निवासी करीब 24 वर्षीय युवक सुरज भास्कर ने बयान देते हुए बताया कि मै 12 बजे रात में पढने जा रहा था उसी दौरान कुछ अज्ञात लोग आए और मुझे मारपीट कर पहले बेहोश कर दिया,, उसके बाद बदमाशों ने धारदार हथियार से पैर का पंजा काट लिया। युवक को बेहोश होने के कारण अपने पैर के पंजे का कटना पता नहीं चल सका। जब युवक को होश आया तो उसने देखा उसका पंजा कटा हुआ है। युवक को जब रविवार की सुबह होश आया तो उसने करीब 5 बजे अपने साथ हुई घटना के बारे में घर वालों को बताया। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता के अनुसार युवक को मारपीट कर उसका पंजा काटने की जानकारी 18 जनवरी को मिलने के बाद दोपहर में उसके परिजन पहुंचे और उसे अपने साथ इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर चले गये। फिल्हाल इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

Author: fastblitz24



