Fastblitz 24

अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की हुई बैठक

 

जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की सामूहिक बैठक तिलकधारी इण्टर कॉलेज स्थित श्री हनुमान मन्दिर के प्रांगण में सोमवार को हुई जिसमें 20 जनवरी दिन मंगलवार को संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया के कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इसके पश्चात पदाधिकारियों की घोषणा किया गया जिसमें प्रधानाचार्य अर्चना सिंह जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय महिला परिषद, अरुण श्रीवास्तव नगर मंत्री, सुमित जायसवाल नगर उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल एवं दिलीप जायसवाल नगर अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद जौनपुर घोषित किये गये।

इस मौके पर जितेन्द्र बहादुर सिंह जिलाध्यक्ष, कृष्ण कुमार उपाध्याय जिला महामंत्री, आशीष श्रीवास्तव नगर अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, अजय पाण्डेय जिलाध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, विवेक उपाध्याय जिला मंत्री, सचिन श्रीवास्तव जिला मंत्री, सुधीर कुमार जिला मंत्री अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, गोविंद गुप्ता हिंदू एडवोकेट फोरम जिला उपाध्यक्ष, श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज