Fastblitz 24

बाइक फिसलने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, वाराणसी रेफर

 

जौनपुर। केराकत क्षेत्र के छितौना गांव में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के पास बाइक फिसलने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। उस घायल हुए व्यक्ति की हालत को गंभीर देखते हुए डाॅक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है। मालूम हो कि अमिहित गांव निवासी वीरेंद्र बीती रात करीब 9 बजे अपनी बाइक से किसी काम के बाद केराकत बाजार से घर लौट रहे थें कि जैसे ही वो प्राचीन हनुमान मंदिर के पास पहुंचें उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने लगी। बाइक फिसलने से वीरेंद्र सड़क पर गिर गएं, जिससे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई। घटना के बाद प्रधान प्रतिनिधि फौजी सुबास यादव ने गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र को केराकत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए गएं। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज