जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नयनसंड गांव की रहने वाली एक महिला को उसके ससुराल वालों ने मां नहीं बन पाने के कारण घर से मारपीट कर बाहर निकाल दिया। आरोप है कि शादी के 6 साल बीत जाने के बाद भी जब कोई वारिस ससुराल वालों को नहीं मिल सका तो उन्होंने उसे घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने ससुराल के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र के नयनसंड गांव की रहने वाली महिला अनीता पाल पत्नी अजीत पाल ने शुक्रवार को तहरीर देकर ससुराल के लोगों पर आरोप लगाया है। उन्होंने आगे बताया कि शादी के 6 साल बीत जाने के बाद जब महिला मां नहीं बन सकी तो ससुराल के लोग उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगें। वहीं दूसरी ओर पीड़िता का आरोप है उससे काफी काम दबाव में कराया जाता है।


आरोप है कि महिला को मारपीट कर घर से भगाने की धमकी ससुराल के लोगों लगातार दे रहें थें। घटना कुछ प्रकार की है कि बीते 22 जनवरी की सुबह करीब 8 बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे गाली गलौज देते हुए मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। फिल्हाल पुलिस ने पीड़ित महिला अनीता पाल की तहरीर के आधार पर ससुर बैजनाथ पाल, सास मुन्नी, देवर रंजीत पाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
Author: fastblitz24


