Fastblitz 24

तिलकधारी महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या डॉ माधुरी सिंह ने किया ध्वजारोहण

 

जौनपुर। 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर जनपद मुख्यालय पर अवस्थित नाथ संप्रदाय के अति प्राचीन मठ बाबा बारीनाथ मंदिर, टैगोर नगर उर्दू बाजार परिसर में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की सदस्य डॉ ज्योति सिन्हा एवं तिलकधारी महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या डॉ माधुरी सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर अतिथि द्वय ने शांति के प्रतीक कबूतर व गुब्बारे नील गगन में छोड़े। उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रगान कर संविधान के मूल्यों स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट के सदस्यों ने अतिथियों का बैच एवं माल्यार्पण तथा अंगवस्त्रम् और स्मृतिचिन्ह स्वरूप श्भारतीय संविधान की प्रति भेंटकर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि डॉ ज्योति सिन्हा ने शहीदों को शतधा नमन् कर संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की चर्चा करते हुए उपस्थित सदस्यों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं डॉ माधुरी सिंह ने तिरंगा की विस्तृत व्याख्या करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभेच्छा प्रेषित किया। समारोह में विशेष रूप से उपस्थित उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के वित्त नियंत्रक अजय जौहरी ने भी संबोधित किया।

उक्त समारोह में संजय कुमार सेठ, रमेश सोनी, अश्वनी सहगल, राजीव जौहरी, नागेन्द्र जायसवाल, वीरेंद्र सेठ, अतुल जौहरी, जयप्रकाश यादव, अमरनाथ सेठ, आशीष वाधवा, विपिन मौर्या, नीरज शाह, राजीव जौहरी, राजकुमार साहू, विनोद साहू, ओमप्रकाश यादव, तथागत सेठ, शिवम् यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज