Fastblitz 24

भारत माता पूजनोत्सव बना आकर्षण का केंद्र

 

जौनपुर। कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती जौनपुर द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भारत माता पूजनोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नखास स्थित प्रतिमा विसर्जन घाट पर 26 जनवरी 2026 की संध्या बेला 4 बजे से आरंभ हुआ। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में दीपों द्वारा घाट की भव्य सज्जा, सामूहिक वंदे मातरम् गायन, देशभक्ति गीत तथा भारत माता की आरती इस आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहे। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने अपने परिवारजनों के साथ सहभागिता कर राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान घाट पर सैकड़ों दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो उठा। उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से वंदेमातरम् का गायन किया, जिससे संपूर्ण घाट वंदेमातरम् के उद्घोष से गूंज उठा। भारत माता की आरती के समय श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

कार्यक्रम संयोजक अतुल सिंह, राजकमल, रविकांत जायसवाल एवं नरेंद्र पाठक ने अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया। संस्था अध्यक्ष डॉ. ज्योति दास के मार्गदर्शन में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मंत्री अमित गुप्ता ‘अंशु’ ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का संचालन गौरव श्रीवास्तव ने कुशलतापूर्वक किया।

इस अवसर पर काशी प्रांत महामंत्री सुजीत श्रीवास्तव एवं काशी प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ऋषि श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। नरेंद्र पाठक द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहना के साथ सुना।

कार्यक्रम में दिलीप सिंह, अर्चना सिंह, नीतू सिंह, प्रदीप सिंह, डॉ. सूरज जायसवाल, राजेश किशोर, अभिताष गुप्ता, मनीष अस्थाना, सीए सुजीत अग्रहरी, डॉ. बृजेश कनौजिया, अवधेश यादव, आशीष गुप्ता मयंक श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव, अंशु श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव एवं सोनम अग्रहरि सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर दीप प्रज्वलन कर एकता और राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज