Fastblitz 24

मुख्य प्रशिक्षक विनायक गुप्ता ने दूर किया प्रतिभागियों का ‘मंच भय’

                               

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना के तत्वावधान में ‘प्रभावी वक्तृत्व कला’ (Effective Public Speaking – EPS) विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को न केवल सार्वजनिक मंच पर बोलने की कला सिखाई गई, बल्कि उनके आत्मविश्वास को सशक्त बनाने पर भी बल दिया गया।

​संस्था की अध्यक्ष जेएफएम सरला महेश्वरी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सफलता के लिए प्रभावशाली व्यक्तित्व और संवाद कला अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का शुभारंभ जेसी गायत्री जायसवाल द्वारा किए गए आस्था पाठ से हुआ। मंच संचालन सचिव वंशिका सिंह ने किया।

व्यावहारिक उदाहरणों से मंच का डर दूर किया. प्रशिक्षण सत्र के मुख्य वक्ता एवं जोन ट्रेनर (मंडल उपाध्यक्ष रीजन बी) जेएफडी विनायक गुप्ता ने बहुत ही सरल और व्यावहारिक ढंग से पब्लिक स्पीकिंग की बारीकियों को समझाया। उन्होंने बॉडी लैंग्वेज, शब्दों का चयन और मंच पर होने वाली घबराहट (स्टेज फियर) को दूर करने के मंत्र दिए। इंटरैक्टिव सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रस्तुति दी।

​भविष्य की योजनाओं पर मंथन किया। प्रशिक्षण के उपरांत जनरल बॉडी मीटिंग (GBM) का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था की आगामी गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रोग्राम डायरेक्टर व कोषाध्यक्ष जेसी ज्ञानेश्वरी गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

​इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष जेसी रीता कश्यप, जेएफएम अभिलाष श्रीवास्तव, आईपीपी ज्योति श्रीवास्तव, मीनू बरनवाल, अनीता गुप्ता, रोशनी केसरवानी, चंदा बरनवाल, ज्योति शाह, संचिता बैंकर, ज्योति यादव, संजू सेठ, सुधा सेठ, अनुराधा श्रीवास्तव, संध्या वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज