Fastblitz 24

435 पेटी अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रूपये

 

जौनपुर। जिले के थाना सिकरारा की पुलिस व एसटीएफ की टीम ने करीब एक करोड़ रूपये की अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इस मामले को लेकर सदर क्षेत्राधिकारी देवेश सिंह ने बताया कि सिकरारा थाना से करीब 500 मीटर की दूरी पर सिकरारा पुलिस व एसटीएफ ने सूचना मिलने पर एक डीसीएम वाहन को रोककर चेकिंग की तो उसमें 435 पेटी शराब पाई गई। शराब की क्वाॅलिटी चेक करने के बाद पता चला कि शराब अवैध है। उस शराब की की पेटी को लेकर जाया जा रहा था। टीम ने चेकिंग के दौरान 435 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब को बरामद करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार बरामद की गई कुल शराब की अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है। फिल्हाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेने के बाद थाने ले गई और मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज