जौनपुर। मिले में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के राजकीय आईटीआई गेट के पास खाई में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मालूम हो कि बुधवार की सुबह करीब 10 बजे राजकीय आईटीआई सिद्धिकपुर गेट के सामने खाई में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पाई गई। लाश मिलने की जानकारी पर लोगों की भीड़ उसे देखने के लिए लग गई। खाई में झाड़ियों के बीच मिले व्यक्ति की उम्र देखने में 45 साल के आसपास की लग रही है। हालांकि मृतक अज्ञात मिले व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

Author: fastblitz24


