जौनपुर। जिले में थाना मछलीशहर क्षेत्र के भरहूपुर गांव में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन लिया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही महिला की हालत गंभीर देखते हुए परिजनों ने उसे समुदायिक केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां पर डाॅक्टरों ने महिला की हालत को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भरहूपुर गांव निवासी 25 साल की पिंकी पत्नी रविंद्र ने मंगलवार को किसी अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बीतने के बाद जैसे ही घर वालों को जानकारी मिली तो उन्होंने आनन फानन में पिंकी को नजदीकी सामुदायिक केंद्र में इलाज के लिए भर्ती करा दिया। पिंकी को देखने के बाद डाॅक्टरों ने उसकी हालत बिगड़ती हुई देखकर जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। फिल्हाल पिंकी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हालांकि महिला के विषाक्त पदार्थ खाने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।

Author: fastblitz24



