Fastblitz 24

जमीनी रंजिश को लेकर हमलावरों ने नाबालिक समेत कई लोगों को पीटा

 

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बागमिया गांव में बुधवार सुबह लगभग 8 बजे जमीनी रंजिश को लेकर बड़ी संख्या में जुट कर हमलावरों ने नाबालिक समेत आधा दर्जन लोगों को पीट कर घायल कर दिया। हमलें में गंभीर रूप से घायल एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बारे में कुछ इस प्रकार से बताया गया है कि रामचंद्र बिंद का प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कॉलोनी पास हुई थी जिसका निर्माण चल रहा था।

इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष से सोनकर वर्ग के लोग बड़ी संख्या में जुट कर हमला कर दिए। हमले में राम भूवन बिंद पुत्र रामचंद्र उम्र लगभग 35 वर्ष तथा रामचंद्र की पत्नी चिंता देवी 60 वर्ष सीता देवी पुत्री रामचंद्र उम्र लगभग 32 वर्ष लकी 16 वर्ष और नाबालिक लड़की शालू और खुशी उम्र 14 व 15 वर्ष समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों को खून से लथपथ अवस्था में उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर होने कारण राम भूवन को चिकित्सा ने भर्ती कर लिया जबकि अन्य घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

घायल व ग्रामीण बड़ी संख्या में जुट कर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। इस घटना के बारे में प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा से फोन करके सत्यता का पता लगाने का प्रयोग किया गया लेकिन कई घंटी जाने के बाद भी उनका फोन नहीं उठा। इसलिए पुलिस में अब तक एफआईआर हुई या नहीं हुई और कितने के खिलाफ हुई जानकारी नहीं हो पाई है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस द्वारा मामले की लीपापोती का प्रयास किया जा रहा है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज