जौनपुर। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के मोकलपुर में गुरूवार एक महिला ने दबंग युवक पर उनकी बेटी के साथ सरेआम मारपीट करने का आरोप लगाया है। पूरा मामला कुछ इस प्रकार का है। मोकलपुर निवासी महिला ने प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूं से न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि उनकी पुत्री आंचल गौतम गुरूवार की दोपहर करीब 3 बजे गांव में एक बारात में जा रही थी।

पीड़ित महिला का आरोप है कि जैसे ही मेरी बेटी आंचल गौतम तिराहे पर पहुंची ही थी कि वहां पहले से ही मौत बदमाश युवक योगेश गौतम ने आँचल गौतम को रोककर उसका मोबाइक फोन छीन लिया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो युवक उसे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए उसे लात घूसों से पीटना शुरू कर दिया। युवती को पीटता हुआ देखकर वहां आए आसपास के लोगों ने उसे बचाया। बदमाश युवक की पीटाई से पीड़िता के चेहरे व कमर में गंभीर चोटे आई हैं। घायल युवती की मां का आरोप है कि दोबारा युवक फिर से आया और युवती का बाल पकड़ कर उसे फिर से मारना पीटना शुरू कर दिया। बदमाश युवक के हमले से घायल युवती की मां ने बताया कि इससे पहले भी उस युवक ने मेरी बेटी को मारपीट चुका है।


Author: fastblitz24



