
जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के सढापुर गांव के पास एक हाईवे पर गुरूवार की रात पैदल जा रहे एक अधेड़ व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई है। इसी गांव निवासी 50 वर्षीय किसी काम से सिंगरामऊ बाजार गयें हुए थें। वापस घर जाते समय जैसे ही वह हाईवे से मुड़ने लगें उसी समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक वहां से फरार हो गया। घटना के बाद जुटे लोगों ने दीपक के घर वालों को जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुचें परिजनों ने आनन फानन में दीपक को इलाज के लिए बदलापुर सीएचसी लेकर गयें, जहां डाॅक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही दीपक ने दम तोड़ दिया। दीपक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। दूसरे दिन शुक्रवार को मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


Author: fastblitz24



