जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मखमेलपुर गांव के पास कार के धक्के से टेंपो पलट गया जिसमें सवार 7 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना कुछ इस प्रकार से घटी है कि शुक्रवार शाम लगभग 4:30 बजे टैम्पो शहर की तरफ की जा रहा था जिसमें महिलाएं सवार थी। जैसे ही यहां टेंपो उक्त स्थान पर पहुंचा वैसे ही शाहगंज की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दिया।

टक्कर लगते ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार इंद्र शीला देवी उम्र लगभग 58 वर्ष पत्नी राधेश्याम कश्यप और उनके साथ बैठी रही उनकी बहू काजल कश्यप पत्नी प्रवेश कुमार कश्यप उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी छतौरा थाना सरायख्वाजा। इसी दुर्घटना में रानी पत्नी बाबूलाल उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी बीबीपुर थाना खेतासराय।


प्रेमा देवी पत्नी शेषमणि उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी कौड़िया थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ और रीना देवी पत्नी सुरेश कुमार निवासी कौड़िया थाना फूलपुर आजमगढ़ उर्मिला देवी पत्नी महेश उम्र लगभग 29 वर्ष निवासी बड़ा गांव थाना शाहगंज। रीता देवी उम्र लगभग 38 वर्ष पत्नी रामसागर निवासी बड़ा गांव थाना शाहगंज घायल हो गई। घटना थाने से चंद कदम की दूरी पर होने के कारण पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गई। इस दुर्घटना में घायल सभी महिलाओं को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है जहां इनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने टेंपो और उसके चालक को अपने कब्जे में ले लिया है वहीं दुर्घटना करने वाली कार चालक समेत फरार हो गई है।
Author: fastblitz24



