Fastblitz 24

महिला पत्रकार से बातचीत के दौरान शिक्षक ने कहा: जातिवाद खत्म नहीं होना चाहिए

 

जौनपुर। जिले में एक व्यक्ति ने यूजीसी पर महिला पत्रकार से बातचीत के दौरान बताया कि जातिवाद खत्म नहीं होना चाहिए। इस बातचीत की विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग अलग अलग तरह की बातें कर रहें हैं। घटना का वीडियो सबसे पहले 6 फरवरी 2026 के आसपास सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि यूजीसी को लेकर बीते 13 जनवरी 2026 को अधिसूचित नए इक्विटी नियमों पर चर्चा चल रही थी। हालांकि बातचीत की सही तारीख की पुष्टी अभी तक पता नहीं चल सकी है।

बातचीत के दौरान महिला पत्रकार ने उस व्यक्ति से कहा कि सर आप टीचर हैं और आप ऐसी बातें कर रहे हैं। लोग वीडियो देखेंगे तो क्या कहेंगे। महिला पत्रकार के इतना कहने पर व्यक्ति ने जवाब देते हुए कहा कि, अरे देखने दो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता क्या आप अपने जूते को अपने सर पर रख सकती हैं। इस पर महिला पत्रकार ने जवाब देते हुए कहा कि सर मतलब आपकी सोच नहीं बदलेगी।

उस समय बातचीत के दौरान व्यक्ति ने कहा कि नहीं मैं अपनी बात पर कायम हूं। वायरल विडियों में व्यक्ति किसी काॅलेज के शिक्षक बताए जा रहें हैं। आगे महिला पत्रकार ने जवाब सुनने के बाद कहा कि बड़े ही दुख की बात है कि आज के समय में एक शिक्षक इस तरह की बातें कर रहे हैं। छात्र और समाज पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

यूजीसी को लेकर एक महिला पत्रकार और एक शिक्षक के बीच बातचीत की ये विडियों शुक्रवार यानी 6 फरवरी लेकर अब तक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शिक्षक की बाते सुनकर लोग अपने टिविट्टर से विडियों को पोस्ट करते हुए अलग अलग प्रकार की बातें कह रहें हैं। लोगों का कहना है कि एक शिक्षक होकर एैसी भेदभाव वाली बातें करना शिक्षक को शोभा नहीं देती। हालांकि यह विडियों पुराना बताया गया है। लेकिन वहीं ये विडियों अब तेजी से वायरल हो रहा है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love