Fastblitz 24

जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में महिलाओं समेत आठ लोग घायल

 

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव में शनिवार सुबह आठ बजे जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्ष में हुईं मारपीट में महिलाओं समेत 8 लोग घायल हो गए। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि एक पक्ष से दूसरे पक्ष का ज़मीनी विवाद चल रहा था। उसी विवाद को लेकर एक पक्ष ने लाठी डंडा लोहे के राॅड से हमला कर दिया। हमले में अनीता देवी 45 वर्ष पत्नी गुलाब यादव, ईशा देवी 50 वर्ष पत्नी लालता प्रसाद यादव, आरती देवी 54 वर्ष पत्नी मुन्नीलाल, किशन यादव 23 वर्ष पुत्र स्वर्गीय गुलाब यादव सुनील कुमार यादव उम्र 27 वर्ष पुत्र लालता प्रसाद घायल हो गए। इसी मारपीट की घटना में दूसरे पक्ष से शिव शंकर 55 वर्ष और जय किशन 28 वर्ष घायल हुए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को जिला अस्पताल ले गयी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love