जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दबंगों ने एक घर पर हमला कर दिया। हमले का विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला रविवार की सुबह का बताया जा रहा है। मालूम हो कि मीरापुर गांव में रास्ते का विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर एक दर्जन से अधिक की संख्या में आए दबंगों ने एक घर पर हमला कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर सूबेदार सिंह अपने साथियों के साथ आया और ईट पत्थर से हमला कर दिया। वायरल विडियों के मुताबिक दबंगों ने ईट और पत्थर घर पर बरसाना शुरू कर दिया, जिसके जवाब में दूसरे पक्ष के लोगों ने भी हमला शुरू कर दिया। घर पर हमले के दौरान वहां छोटे बच्चे, महिलाएं और अन्य पुरूष मौजूद थें। चल रही पत्थबाजी से आक्रोशित होकर वहां मौजूद व्यक्ति लाठी लेकर दबंगों की तरफ बढने का प्रयास करने लगा तभी लड़की ने उसे पकड़ कर रोक लिया। पीड़ित अनुज सिंह उर्फ मोनू पुत्र मान सिंह निवासी मीरापुर की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सुबेदार सिंह और 13 नफर के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया। फिल्हाल पुलिस जांच में जुट गई है।

Author: fastblitz24



