जौनपुर। थाना जफराबाद क्षेत्र के बीबीपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने नाना और नाती को मारपीट कर घायल कर दिया है। उसी गांव के निवासी ज्ञानेंद्र निषाद का आरोप है कि वह अपने नाती शिवम निषाद के साथ कबुलपुर बाजार जा रहें थें। रास्ते में एक कंचन बगीचे के पास गांव के ही दबंग किस्म के छोटे लाल निषाद, विरेंद्र निषाद राजेंद्र निषाद ने उन पर पुरानी रंजिश को लेकर लाठी डंडो से हमला कर घायल कर दिया। फिल्हाल पुलिस ने तहरीर मिलने पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले को लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Author: fastblitz24



