Fastblitz 24

पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने युवक पर किया धारदार से हमला

 

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के डोभी में बीते रविवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक युवक पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। इसमें हमले युवक घायल हो गया है। डोभी मोहल्ले के रहने वाले 25 वर्षीय युवक सुल्तान खान के पिता नूर मोहम्मद का आरोप है कि मोहल्ले के कुछ लोग पुरानी रंजिश को लेकर रविवार की रात मेरे पुत्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले से सुल्तान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने युवक को पीएचसी सोंधी इलाज के लिए ले गयें। वहां युवक की हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस मामले में पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले दबंगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज