Fastblitz 24

पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक गौतस्कर को लगी पैर में गोली, दूसरा साथी फरार

 

जौनपुर। सरायख्वाजा पुलिस ने मूठभेड़ के दौरान गौ तस्करी करने के मामले में एक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस की गोली से आरोपी घायल हो गया है। उसी दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा एक जिंदा कारतुस, एक खोखा व एक पिक्अप बरामद किया है। एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया है। पुलिस तलाश में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार 10 फरवरी को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसी समय एक सफेद पिक्अप पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगें। पुलिस टीम ने पीछा करके उन्हें घेरकर रोकने का प्रयास तो पिक्अप सवार बदमाशों ने पुलिस की टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए भागने लगे। उक्त घटना की सुचना कंट्रोल रुम को दी गयी । पुलिस से घिर जाने पर पिक्अप सवार बदमाश देवकली नहर पुलिया परअनियंत्रित होकर पिक्अप वाहन पुलिया से टकरा गया।

आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने भी उन पर गोली से फायर कर दिया, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगने से वह घायल हो गया । घायल बदमाश की पहचान मो सलमान पुत्र मेराज निवासी ग्राम माहुल थाना अहरौला जिला आजमगढ़ के रूप में हुई है। एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए वहां से फरार हो गया। फरार बदमाश के नाम की पुष्टी मोनू उर्फ बलवंत बघेल पुत्र अशोक कुमार निवासी रामनगर थाना अखंडनगर जिला सुल्तानपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने पकडी गई पिकअप को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर दिया। फिल्हाल गिरफ्तारी व रामदगी के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज