Fastblitz 24

ट्रेलर की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

 

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर में बुधवार की सुबह तेज रफ्तार एक ट्रेलर की टक्कर से साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। अज्ञात साईकिल सवार युवक क्षेत्र के रसूलपुर के पास से अपनी साईकिल लेकर कहीं जा रहा था। युवक जब सड़क पर पहुंचा तो उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण साईकिल से गिरा युवक ट्रेलर के पहिये से कुचल गया। टक्कर मारने के बाद ट्रेलर तेजी से वहां से ट्रेलर समेत भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान कराने के प्रयास में जुट गई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज