जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के चूड़ी मोहल्ले से शादी समारोह में जा रही एक महिला से अपाचे बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने महिला के गले से करीब आठ लाख रूपये का सोने का किमती हार छिनकर वहां से फरार हो गयें। पूरा मामला कुछ इस प्रकार का है कि नगर के पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी रजनीश सेठ की पत्नी अनिता सोनी बीते मंगलवार की रात मोहल्ले की ही आधा दर्जन महिलाओं के साथ पैदल हनुमानगढी के पास एक मैरेज हाॅल में शादी के कार्यक्रम में जा रहीं थीं।

जैसे ही वो चूड़ी मोहल्ला में पहुंची थी कि उसी समय बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने अनीता सोनी के गले से सोने का हार छीन लिया। महिला की शोरगुल सुनकर मोहल्ले वाले दौड़े लेकिन तब तक बदमाश बाइक को तेजी से भगाते हुए वहां से फरार हो गयें। पीड़ित महिला ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने पीड़ित के साथ थाने पहुंच कर कोतवाली निरीक्षक किरन कुमार सिंह को तहरीर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर लगें सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। वहीं छिनैती हुई हार की कीमत पीड़िता ने लगभग आठ लाख रुपए बताया गया हैं। इस बड़ी लूट की घटना के बाद से महिला के परिजनों समेत अन्य व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने गश्त बढ़ाने की मांग की है। शादी के सीजन में चोरों के गिरोह का आतंक बढ गया है।


Author: fastblitz24



