जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र में बीते बुधवार को कलश यात्रा से होकर वापस आ रही महिला के गले से चेन चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार बुधवार 11 फरवरी को शाहगंज क्षेत्र के लक्ष्मी नारायण वाटिका से शोभा गुप्ता कलश यात्रा में सम्मिलित होकर लोहा मण्डी के पास पहुची थी कि इन महिलाओं ने उनके गले से चेन को चुरा लिया। चेन चोरी के इस मामले को लेकर शोभा गुप्ता पत्नी गिरीश कुमार गुप्ता की लिखित तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांन में जुट गई थी।

इस मामले को लेकर पुलिस ने गुरूवार के दिन करीब 2 बजे चेन चोरी के मामले में दो महीला मनीषा पत्नी अजय उम्र 24 वर्ष, अनीता पति अजय उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों महीलाएं जिला मऊ की बताई जा रहीं हैं। शहर में इस समय चेन चोरी करने वाली महिलाओं का गिरोह पैर पसारे हुए है। फिल्हाल पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।


Author: fastblitz24


