Fastblitz 24

गिट्टी और बालू से लदा चार ओवरलोड ट्रक सीज

 

जौनपुर। थाना चंदवक क्षेत्र में एक हाईवे पर पुलिस ने बालू और गिट्टी से लदे चार ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ओवर लोड बालू और गिट्टी लदे चार ट्रक आजमगढ जिले में जा रहें थें। पुलिस को जब ओवरलोड ट्रकों के बारे में जानकारी मिली तो वहां पहुंच कर ट्रकों को रोक लिया और जांच करने लगी। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि चारो ट्रक में क्षमता से अधिक गिट्टी और बालू लदे हुए हैं। आगे पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पकड़े गयें चारो ओवरलोड ट्रकों को सीज करके चंदवक थाने पर अपने साथ ले गई। इस मामले को लेकर इंस्पेक्टर सुखेंद्र सिंह ने बताया कि जब जांच की गई तो चारो ट्रक को ओवरलोड करके चालकों ने नियम का उलंघन किया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज