Fastblitz 24

बाइक में टक्कर मारने के बाद मनबढों ने पति और पत्नी पर किया हमला

 

जौनपुर। थाना केराकत क्षेत्र में बाइक से दवा लेने जा रहे पति और पत्नी को चार पहिया वाहन सवार मनबढों ने टक्कर पहले उनकी बाइक में टक्कर मार दिया, उसके बाद उन्होंने जातिसूचक गालियां देते हुए हमला कर दिया। केराकत के रहने वाले चंद्रकांत ने आरोप लगाते हुए बतायया कि वह अपनी पत्नी सिद्धू देवी के साथ दवा लेने के लिए जिला अस्पताल जा रहें थें। गुरूवार की सुबह करीब 9 बजे एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों पति और पत्नी घायल हो गयें। घटना के बाद चार पहिया वाहन में बैठे मनबढ उतर कर आएं और उन्होंने जातिसूचक गालियां देते हुए उन पर डंडे और ईट से हमला कर दिया। फिल्हाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज