Fastblitz 24

गड्ढे में गिरने से मासूम बच्चे की डूबकर मौत

 

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के जदईपुर गोरा पट्टी गांव में सोमवार की सुबह एक पांच साल के बच्चे की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। उसी गांव निवासी पांच साल के सुफियान की लाश घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक गड्ढे में पाई गई है। इस मामले को लेकर बताया जा रहा है कि रविवार के दिन मासूम बच्चा सुफियान घर के बाहर खेलते समय घर के पास बने गड्ढे में गिर पड़ा, जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई है। सोमवार की सुबह जब उसकी लाश गड्ढे में भरे पानी पर तैरती हुई मिली तो परिजन समेत आस पास के लोग वहां पहुंच गयें। बच्चे की मौत के बाद परिजनों में मातम छा गया है। फिल्हाल जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस की टीम ने बच्चे की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज