जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के भोगीपुर गांव में मधुमक्खियों के हमले से करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गयें हैं। यह पूरा मामला रविवार का बताया जा रही है। दोपहर के समय भोगीपुर गांव में रविंद्र उर्फ गणेश के यहां रूद्राभिषेक के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। घर के पास नीम के पेड़ पर छत्ता लगा हुआ था। कुछ देर बाद हवन शुरू हो गया। हवन हो ही रहा था कि जैसे ही हवन से निकल रहा धूंआ मधुमक्खियों के छत्ते तक पहुंचा तो धुएं से उन्हें दिक्कत होने लगी। धुएं के कारण छत्ते से निकल कर सारी मक्खियों ने आचानक वहां बैठे लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमला करते ही लोग इधर उधर भागने लगें। तब तक मक्खियों के झूंड ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों को डंक मारकर घायल कर दिया। इस हमले में तीन लोग गिरकर बेहोश भी हो गयें। लोगों ने किसी तरह बचाव करके घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Author: fastblitz24



