Fastblitz 24

युवक ने अपनी ही बड़ी मां को पीटकर उतारा मौत के घाट

 

जौनपुर। सरपतहा थाना क्षेत्र के सदरूद्दीनपुर गांव में नल का पानी रास्ते में गिरने को लेकर रिश्ते में भतीजा लगने वाले एक युवक ने अपनी ही बड़ी मां को पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद जहां आरोपी फरार हो गया। वहीं गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह गांव निवासी बुधिराम बिंद की पचपन वर्षीया पत्नी इन्द्रावती नल पर कपड़े धो रही थीए तभी पानी गिरकर रास्ते पर चला गया जिसे लेकर उपजे विवाद में भतीजा लगने वाला युवक मिथिलेश बांस से उसपर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद गंभीर रुप से घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज लाया गया। जहां देखते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जहां आरोपी मौके से फरार हो गया, वहीं गांव में सनसनी फ़ैल गई।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजते हुए मामले में आवश्यक छानबीन शुरु कर दी है। उधर आरोपी के घर वाले भी ताला बंद कर मौके से खिसक लिए। दस बारह साल पहले दोनों परिवारों में बंटवारा हुआ था।

मृतका दो बेटों और दो बेटियों की मां थीए बच्चे शादी.शुदा अपने जीवन निर्वाह में लगे हुए हैं। घटना के समय मृतका दरवाजे पर अकेली थीए जबकि पति क्षेत्र के ही एक बालू सीमेंट की दुकान पर बतौर मजदूर काम करने चला गया था। बहरहाल घटना को लेकर सभी स्तब्ध रह गए हैं। उधर पुलिस आरोपी के धर पकड़ की जुगत में लग गयी है। इस मामले में थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर दो महिलाओं समेत तीन के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज